रुदौली के कोपाकाप गांव में नाली सड़क निर्माण के विवाद में रविवार को पूर्व प्रधान के पुत्र ने गांव के ही युवक को गोली मार दी।
कोपाकाप गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना के प्रस्ताव से नाली व मार्ग का निर्माण कार्य को लेकर गांव के सगीर और पूर्व प्रधान अयूब के बीच शनिवार को विवाद हो गया।
सगीर के घर के सामने रास्ता चौड़ा बनवाने के बाद अयूब ने अपने घर के सामने रास्ते की चौड़ाई कम करा दी। जिसकी शिकायत कोतवाली में सगीर ने की।
पुलिस ने पहुंचकर रास्ता तय करा दिया। रविवार को दिन में फिर विवाद शुरू हुआ। पूर्व प्रधान के पुत्र सिराज ने साथी आरिफ कलाम व ऐहारार के साथ पहुंचकर सगीर से कहासुनी शुरू कर दी।
इसी बीच सिराज ने तमंचे से सगीर (35) पर फायर कर दिया। बचाने आए इनायत रसूल, मुशीर व शमशाद को भी मारा पीटा। तमंचे से निकली गोली का छर्रा सगीर के सिर में लग गई। सगीर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।