फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की हत्या कर खुद को मारी गोली

Thu, 10 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मोदहा के इसी घर में हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदहा इलाके में गुरुवार भोर साढ़े तीन बजे एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। गुरुवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन


मोदहा निवासी कमल पांडेय (39) बुधवार रात को शराब पीकर घर पहुंचा। इसको लेकर उसका पत्नी गुड़िया पांडेय (35) से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर कमल घर का सामान इधर-उधर फेंकने लगा। कुछ देर के लिए झगड़ा शांत हुआ मगर फिर पति-पत्नी झगड़ने लगे। पूरी रात दोनों में झगड़ा होता रहा।

इससे कमल व गुड़िया के दोनों बच्चे आयुष (10) और पुत्री पल्लवी (6) सहमे हुए बिस्तर में दुबके रहे। आस-पड़ोस के लोग झगड़े की आवाजें सुन रहे थे मगर पति-पत्नी का आपसी मामला होने के कारण किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। गुरुवार भोर करीब साढ़े तीन बजे घर से गोलियां चलने की आवाज आईं और फिर लड़ाई-झगड़ा शांत हो गया।
विज्ञापन


इस पर आस-पड़ोस के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई मगर फिर भी कोई बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके खबर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गोली लगने से गुड़िया की मौत हो चुकी थी। जबकि गर्दन के ऊपर गोली लगने से कमल खून से लथपथ बेहोश पड़ा था।

पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया और कमल को भर्ती कर लिया। बाद में हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कमल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रौनाही थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा निवासी गुड़िया के मायके वालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी जवाहरलाल ने गुरुवार को बताया कि घायल कमल के छोटे भाई निर्मल पांडेय ने घटना की लिखित  जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, मृतका के भाई ने नगर कोतवाली में दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें