फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर-दामाद का आतंक, साथ मिलकर की 27 वारदातें

Thu, 10 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने वेस्ट जोन से बाइक चोरी की 27 वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने वाहन चोर सहित पांच लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। अदालत ने तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा। दो आरोपी एक दिन की पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन


एसीपी सिटी अनिल कुमार ने बताया कि खांडसा रोड चौकी प्रभारी अरविंद ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के आरोपी रानिया तावडू़ निवासी सोनू व मधुबनी निवासी रणजीत को दबोचा।

उनकी निशानदेही पर अर्जुन नगर कॉलोनी में कबाड़ी का काम करने वाले हरीश उर्फ हन्नी (दामाद) व भूरेलाल (ससुर) को बाइक कटने वाले फैजाबाद यूपी निवासी कुलदीप के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से 10 बाइक व 17 बाइक के इंजन को बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां पर अदालत ने कबाड़ी हरीश उर्फ हन्नी, भूरेलाल व बाइक काटने वाले कुलदीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा। वाहन चोर सोनू व रणजीत को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। सिटी थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सोनू पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें