फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में व्यापारी को गोली मारी

Wed, 24 May 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र में बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को बाइक सवार तीन युवक सीमेंट सरिया व्यापारी को गोली मारकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, घटना से आक्रोशित एक समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पीएसी तैनाती की गई है।

बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के पास सीमेंट सरिया का कारोबार करने वाला मो. असलम बुधवार दोपहर दो बजे दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और असलम पर फायरिंग करके भाग गए।
विज्ञापन


असलम के मुताबिक पहला फायर मिस हो गया, जबकि दूसरे फायर से उसके बाएं हाथ में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर दीपक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायन सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

घायल असलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असलम ने पुलिस को बताया कि सारंगापुर निवासी श्याम सिंह व उसके भाई संग्राम सिंह ने अपने एक साथी के साथ उस पर हमला किया है। असलम ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व उसके भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली से संग्राम सिंह की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

रुपये देकर बाइक की मरम्मत कराने की बात पर दोनों में समझौता हुआ था। असलम ने इसी विवाद के चलते हमले का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि पूछताछ के लिए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें