फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से किया दुराचार

Fri, 10 Jul 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुराचार तथा ब्लैकमेल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन बीमा कंपनी के कैशियर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में युवती का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व वह किसी काम से कचहरी आई थी। वहीं पर सिविल लाइन स्थित एक वाहन बीमा कंपनी के कैशियर तथा रौनाही थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी शकील उर्फ बबलू (50) से मुलाकात हुई।

आरोप है कि शकील ने उसको नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कहा कि दो जुलाई को कंपनी के बड़े अधिकारी के आने की बात कहकर उसको होटल बुलाया और चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की फायदा उठाकर शकील ने उसको कमरे में ले जाकर दुराचार किया और उसके बाद से ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन


इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवती की शिकायत पर सम्यक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस को मामले की विवेचना का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें