फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व बकाएदार हवालात में बंद

Wed, 16 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील रुदौली में जिले के सबसे बड़े बकाएदार को राजस्व प्रशासन ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। देर शाम तक बकाएदार को छुड़वाने के लिए तमाम लोग लगे रहे, लेकिन प्रशासन ने उसे 14 दिन के लिए हवालात में भेजने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव व तहसीलदार ज्ञानप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में संग्रह अमीनों ने बुधवार को बकाएदारों के खिलाफ  अभियान चलाया। इसमें जिले के सबसे बड़े बकाएदार रुदौली के कोपेपुर निवासी खुर्शीद आलम पुत्र असलम को गिरफ्तार किया गया।

तहसीलदार ने बताया कि खुर्शीद आलम पर लगभग 21 लाख रुपये राजस्व बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी उसने बकाया अदा नहीं किया है। खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए हवालात में डाला गया है।
विज्ञापन


इस दौरान वह बकाया अदा कर छूट सकता है। तहसीलदार ने बताया कि, ये अभियान लगातार चलेगा। कोई भी बकाएदार बक्शा नहीं जाएगा। उधर, राजस्व प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है। सिफारिशों का दौर भी देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें