फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में प्रधान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 06 Mar 2017 11:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
सरियावां गांव में सोमवार को इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दबंगों ने ग्राम प्रधान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घायल ग्राम प्रधान ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने विपक्षी पिता, पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल प्रधान को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


विकासखंड मसौधा के सरियावां गांव में रामभगन कनौजिया ग्राम प्रधान हैं। तहरीर में प्रधान ने बताया है कि वे सोमवार दोपहर बाद गांव के रास्ते में इंटरलॉकिंग लगवा रहे थे। तभी गांव के ही बृजेश सिंह परिवार के साथ पहुंचे और रास्ते की जमीन पर सीमेंट ईंट न लगाने की बात कहीं। ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव में पारित होने की बात कहते हुए ईंट लगवाने की बात कहीं। जिस पर गाली गलौच के बाद विपक्षियों ने पीटना शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए भागे तो दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और गालियां दी। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर बृजेश सिंह, अवधेश सिंह, संजीव सिंह पुत्र गण सत्यदेव सिंह, सत्यदेव सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें