फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतकुंड की मिट्टी ले जाने पर बवाल

Thu, 09 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
भरतकुंड की मिट्टी ले जाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरतकुंड सरोवर की खोदाई में निकल रही मिट्टी को अन्यत्र भेजे जाने को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे निषाद नेताओं समेत आम जनता ने मिट्टी सरोवर से दूर एक प्लाट की पटाई के लिए गिराने गए डंपर को रोक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद सरोवर परिसर में एकत्र नेताओं ने  मिट्टी को अन्यत्र बेचे जाने में विभाग के लोगों के मिले होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

डीएम को मौके पर आने की मांग की। बाद में आवास विकास परिषद के अधिशासी अभिंयता ने पहुंचकर स्थिति संभाली और मिट्टी बाहर न जाने देने के  साथ पूरे मामले की जांच करने व डीएम के संज्ञान में लाने की शर्त पर लोगों को शांत कराया। इसके बाद फिर खोदाई शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप रहा कि डीएम ने यहां खोदाई में निकली मिट्टी तो परिसर में गिराने का निर्देश दिया था लेकिन पिछले कई दिनों से यहां खोदी जा रही पवित्र मिट्टी को परिसर से बाहर डंपर में ले जाया जा रहा था। इसको लेकर पंचायती निषाद मंदिर के पुजारी के शिष्य राम तेज दास ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि आर्थिक लाभ के लिए मिट्टी को अन्यत्र ले जाया जा रहा है।

इसको निषाद मदिंर के सामने गडढे् में गिराया जाए लेकिन यह काम रुका नहीं तो शुक्रवार को परिसर से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी एक प्लाट में मिट्टी गिराते डंपर को रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में निषाद नेताओं के साथ क्षेत्र के लोग भी आ धमके। यहां से यह लोग परिसर के निषाद मंदिर के पास पहुंचे और नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। इस बीच पहुंचे आवास विकास परिषद के जेई को खरीखोटी सुनाई। यहां कुछ अन्य लोगो से भी तू-तू मैं-मैं हुई।

शांत नहीं हुए तो आवास विकास परिषद अधिशासी अभियंता एसपी शुक्ला ने पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। अब यहां खोदाई में निकली मिट्टी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी जाएगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए फिर सरोवर की खुदाई शुरू हो पाई। प्रदर्शन लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सियाराम निषाद, लक्ष्मण निषाद, प्रधान पतिराम निषाद, विमल, अनूप, मंजीत निषाद समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें