फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणघाट से श्रद्धालु के एक लाख रुपए उड़ाए

Thu, 22 Jun 2017 10:14 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
गुरुवार को लक्ष्मणघाट के सरयू तट पर पीड़ित से मामले की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मणघाट पर गुरुवार को सरयू में स्नान करने के दौरान एक व्यापारी के कपड़े चोरी हो गए। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि, उसकी पैंट की जेब में एक लाख 70 रुपये कैश व मोबाइल फोन रखा था। मामले की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की मगर चोर का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


बभनान के रहने वाले विजय कौशल दवा व बर्तन के थोक व्यापारी हैं। गुरुवार को त्रयोदशी पर्व पर वह अपने तीन साथियों के साथ अयोध्या में सरयू स्नान करने अयोध्या आए थे। सुबह 10 बजे वह लक्ष्मणघाट पर कपड़े व बैग रखकर अपने साथियों के साथ सरयू में स्नान करने लगे।

इसी बीच विजय की पैंट चोरी हो गई। घटना की सूचना पाकर लक्ष्मणघाट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी ली। विजय ने बताया कि चोरी हुई उनकी पैंट में एक लाख 70 रुपये कैश व महंगा मोबाइल फोन रखा था। उनका कहना है कि, गुरुवार को सरयू स्नान के साथ ही वह फैजाबाद से माल खरीदने के लिए ये रकम लेकर घर से निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें