फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाली अधिकारियों के बीच हुई संयुक्त बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। नेपाल में 28 जून को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बजाज चीनी मिल के गेस्ट हाउस में भारत और नेपाली अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठक हुई। बैठक में बसही विवाद, सीमा सुरक्षा के साथ ही पिलर्स के सर्वे का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

शाम चार बजे शुरू हुई बैठक में नेपाल के उच्चाधिकारियों ने बताया कि 28 जून को नेपाल में नगर निकाय चुनाव होने हैं, उन्होंने इससे 48 घंटे पहले सीमा को सील करने की बात कही। इसपर डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चिनप्पा के साथ ही एसएसबी अधिकारियों ने सीमा सील किए जाने की बात कहते हुए पेट्रोलिंग भी करने का आश्वासन दिया। बैठक में बसही विवाद भी छाया रहा। यहां पर सर्वे का काम किया जा रहा है। भारतीय टीम के अलावा नेपाली सर्वे टीम भी उस पार भौगोलिक स्थिति के अनुसार सर्वे में जुटी हुई है। डीएम आकाशदीप ने बताया कि बसही बार्डर पर पिलर संख्या 200 विवादित है, जिसका सर्वे किया जाना है, इससे पहले बाकी पिलर्स का सर्वे करना जरूरी है। बताया कि पिलर्स का सर्वे तीन चरणों में किया जाना है, इसमें पहला चरण समाप्त हो चुका है। बैठक में भारत की तरफ से एसपी डॉ एस चिनप्पा, एसएसबी कमांडेंट वीएस सिंधु, दुधवा डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ जितेंद्र गिरि के अलावा नेपाल की तरफ से सीडीओ कैलाली गोविंद रिजाल, सीडीओ कंचनपुर मनोहर खनाल, एसपी नंद कुमार, एसपी योगेंद्र केसी, एसपी एपीएफ कैलाली इंद्रराज कार्की, एसपी गणेश संगरौला, एसपी कैलाली अर्जुन चंद, एसपी कंचनपुर प्रकाश चंद्र आदि शामिल हुए।

19 वर्षों बाद हो रहा नगर निकाय चुनाव
नेपाल में करीब 19 वर्ष बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं। जिसका पहले चरण में तीन प्रदेशों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आगामी 28 जून को एक, दो, पांच तथा सात नंबर के चार प्रदेशों में मतदान होना है। चुनाव के लिए कैलाली जिले में 490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लगभग तीन हजार सरकारी कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी और नेपाली सेना भी लगाई जाएगी। नेपाल में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में धनगढी-कैलाली जिले सहित चार प्रदेशों में मतदान 28 जून को होगा।
विज्ञापन


मीडिया को नहीं दी गई बैठक की जानकारी
स्थानीय प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन ने स्थानीय मीडिया को बैठक की जानकारी नहीं दी। जिसके कारण अधिकांश मीडियाकर्मी बैठक से नदारद रहे। बैठक में डीएम ने एसडीएम से मीडियाकर्मियों के बारे में पूछा। जिसके बाद वहां मौजूद एक-दो मीडियाकर्मियों के सामने बैठक पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें