फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट वृद्धा की मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:29 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्धा की मौत हो गई। उसकी मौत के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पीड़ित परिवार ने शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मसौधा बाजार में जगदंबा देवी (60) की दुकान है। बगल में राकेश शर्मा की जमीन है। इसी जमीन पर निर्माण को लेकर पड़ोसी जगदंबा देवी के लड़कों से विवाद हुआ और हल्की मारपीट भी हुई।

जिसमें पुलिस ने वृद्धा पक्ष के सूरज कुमार व उमेश कुमार और दूसरे पक्ष के अंशू, सागर व सूरज शर्मा के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी। एसडीएम सोहावल की अदालत से जमानत हासिल करने के बाद विपक्षियों ने शाम को फिर से वृद्धा के लड़कों पर हमला बोला और मारापीटा।
विज्ञापन


बीचबचाव करने वृद्धा भी आई थी। रात में ही वृद्धा जगदंबा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वृद्धा के लड़के सूरज कुमार का आरोप है कि हमले के सदमे में उसकी मां की मौत हो गई। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी उनको कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें