फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी मां पर बेटे ने गड़ासे से किया हमला

Fri, 13 Nov 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर के एक गांव में बुधवार रात शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर एक कलियुगी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां पर गड़ासे से हमला कर दिया। इस हमले में वृृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
कोतवाली के फुलवरिया बबुरिहा कौंधा निवासी सूर्यकला (70) पत्नी हिर्दयराम निषाद के ऊपर उसके अपने सगे पुत्र रामसूरत ने गड़ासे से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया।

इसमें सूर्यकला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, दीपावली की रात एक युवक अपनी बूढ़ी मां से शराब के लिए रुपया मांग रहा था। रुपया नहीं मिलने पर वह जान लेने पर आमादा हो गया और घर में रखे गड़ासे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें