शिशु को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है। बताया गया कि गहनाग निवासी महिला चमेली सुबह घास छीलने गई थी।
इसी दौरान उसने राम पदारथ तिवारी के गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर एक बोरा दिखाई दिया।
हल्ला-गोहार मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और बोरा खोला गया और नवजात को बाहर निकाला गया। शिशुु को सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि बरामद नवजात को बाल कल्याण समिति के हवाले कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है।