फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन छिड़क लगाई आग

Sun, 24 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी टोला में रविवार की सुबह एक विवाहिता ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। हल्ला-गोहार पर दौड़े परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया और विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


शहर के रिकाबगंज स्थित मुकेरी टोला निवासी सत्यवीर का विवाह गत वर्ष अक्तूबर में लखनऊ के आलमबाग निवासी रिंकी कौर के साथ हुआ था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजकर 10 मिनट पर रिंकी कौर (24) ने पारिवारिक कलह के चलते खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और आग लगा ली। वह जलने लगी तो जान बचाने के लिए चिल्लाई।

हल्ला-गोहार पर परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। विवाहिता के पति सत्यवीर का कहना है कि पहले भी रिंकी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। वह ऐसा क्यों कर रही है? यह बात समझ में नही आ रही। 
विज्ञापन


इस बाबत जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रिंकी कौर को झुलसी हालत में सुबह नौ बजे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वह 40 फीसदी झुलस गई है। वहीं नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। विवाहिता के मायकेवालों को सूचना भेजवाई गई है। 


नाली विवाद में भिड़े, एक का सिर फटा
फैजाबाद। नगर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी में नाली निर्माण के विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। हमले के में एक पक्ष के आदिल का सिर फट गया है। जानकारी पर पुलिस ने चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

पीड़ित पुरानी सब्जी मंडी निवासी आदिल का कहना है कि उनका पड़ोसी अफजाल से जमीनी विवाद चल रहा है। घर के सामने नाली के निर्माण को लेकर अफजाल तथा उसके परिवार ने हमला बोल दिया और उनको तथा उनके परिवारीजनों को मारा-पीटा। नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर एनसीआर दर्ज की गई है। अफजाल को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें