फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने पर कई पहुंचे हिरासत में

Sat, 05 Dec 2015 10:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान के लिए डीएम और एसएसपी ने महराजगंज थाने में कुछ समय तक कैंप कर रखा था। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि चुनाव में खलल डालने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पता चला है कि मतदान के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मया के आलापुर, कल्याणपुर बरौली, बेनियां में शिकायतों की भरमार रही।

मतदाताओं का कहना है कि बूथ में बैठे कर्मियों ने मतदाता सूची में वोट डालने के पूर्व ही लाल स्याही चला देने से कई मतदाता मतदान से वंचित रह गए।

बूथ कल्याणपुर बरौली के पीठासीन अधिकारी सुखदेव प्रसाद ने बताया कि मतदान निष्पक्ष हुआ है। बबुआपुर बूथ पर साढ़े चार बजे तक लंबी लाइन रही। मसौधा में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर मतदान को लेकर तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी। कहीं विवाद की खबर नहीं है। पलिया रिसाली, अबनपुर सरोहा सहित कई बूथों पर बेहतर मतदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें