फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर से जेवर-नगदी चोरी

Wed, 10 Feb 2016 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के कुरीपुरुषोत्तमपुर मजरे कादीपुर निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर में सोमवार रात चोरी हो गई। चोर यहां से लगभग डेढ़ लाख के जेवर व 25 हजार नकदी सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। अधिवक्ता के पिता की तहरीर पर तारुन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अधिवक्ता शोभनाथ पांडेय के बुजुर्ग पिता रामतीरथ पांडेय ने बताया कि चोर सोमवार की मध्यरात्रि मकान के पीछे से छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। घर में रखे दो बक्से कर दिये। इस बक्से में सोने-चांदी के जेवर समेत 25 हजार रुपये नगद रखा था।

चोरों ने दोनों बक्सों को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया और खाली बक्से घर के पीछे सरसों के खेत में फेंक दिया। घर पर अकेले रहने वाले बुजुर्ग पिता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। थाना प्रभारी एमके गोले ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें