फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से घायल व्यवसायी ने तोड़ा दम

Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
चौरे चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों की गोली से घायल एक व्यवसाय की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चौरे चौकी क्षेत्र के परोमा डिहवा निवासी देवतादीन मौर्य (50) पुत्र जगन्नाथ की बाजार में बीज की दुकान है। रोज की भांति शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे वह दुकान बंद कर घर वापस आ रहे थे। गांव से करीब 50 मीटर पहले ही सन्नाटे में बाइक सवार अज्ञात लोगों न देवतादीन को गोली मार दी और भाग निकले।

गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोेगों व परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालात गंभीर देखते     हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से देर रात देवतादीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र  हनुमान प्रसाद मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट हत्या की धारा में तरमीम की जाएगी। पुलिस अभी व्यवसायी को गोली मारने के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें