फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

Fri, 14 Aug 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सीओ रुदौली को बयान देने गए व्यापारी ध्रुवचंद यादव की पुलिसिया पिटाई के मामले में एसएसपी ने भेलसर चौकी प्रभारी ओमकारनाथ यादव और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद की गई है। हालांकि पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोग निलंबन की मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोगावां निवासी ध्रुवचंद पुत्र अमर बहादुर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चौकी प्रभारी भेलसर समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

दरोगा तथा कर्मियों पर आरोप के बाद एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी भेलसर ओमकारनाथ यादव तथा सिपाही अमरनाथ व अयाज का तबादला पुलिस लाइन कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसपी देहात कुलदीप नारायण को सौंपी है। अभियोग की विवेचना व प्रचलित जांच के निष्कर्ष के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें