फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक समेत तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस

Fri, 26 Feb 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों की ओर से गन्ना घटतौली की शिकायतों पर भाकियू व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। यह रिपोर्ट रौजागांव शुगर मिल के महाप्रबंधक, प्रशासनिक अधिकारी व लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी में दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चीनी मिलों की ओर से गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर लगाये गये कांटे में छेड़छाड़ कर घटतौली की जा रही है। कई किसानों ने आशंका होने पर इसकी शिकायत मिल प्रबंधन व मौके पर मौजूद तौल केंद्र प्रभारी से की, लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

सोहावल तहसील के अरकुना निवासी सुदंरपती नामक किसान ने अपना गन्ना बिक्री के लिए रौजागांव शुगर मिल से संचालित क्षेत्र के गयागंज तौल केंद्र पर भेजा। आशंका के चलते उनके लड़के सुशील वर्मा ने गन्ने की पहले ही तौल करा ली थी।
विज्ञापन


गन्ना तौल केंद्र पर गन्ने को तौलाया गया तो गन्ना दो क्विंटल 25 किलोग्राम कम निकला। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला तो बहस हो गई। मामले की जानकारी के बाद भाकियू और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले से तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये जाने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सुशील वर्मा निवासी अरकुना ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत रौनाही थाने में दी।

शुक्रवार को एसओ केके गुप्ता ने बताया कि सुशील की शिकायत पर रौजागांव शुगर मिल के महाप्रबंधक मनोज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मधुकर मिश्रा और तौल लिपिक राजमणि तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें