लखनऊ में तैनात एक न्यायाधीश यूसी सक्सेना के परिवार को लेकर लखनऊ लौट रही कार सोमवार शाम अचानक एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि परिवार बाल-बाल बच गया। कार में जज की पत्नी और मां सवार थीं।
ऑटो चालक भी बच गया है। बताया जाता है कि फैजाबाद में एडीएम प्रशासन कुलदीप अग्रवाल के यहां आया लखनऊ के जज यूसी सक्सेना का परिवार शाम को कार से लखनऊ लौट रहा था।
फोरलेन हाईवे पर रौनाही थानाक्षेत्र के अरकुना गांव के पास कार एक ऑटो से टकरा गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार में सवार जज का परिवार बाल-बाल बच गया।
हादसा तब हुआ जब अरकुना के पास चौराहा क्रॉस कर ऑटो से कार टकरा गई। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि कार सवार लोगों की पहचान जज की पत्नी व माता के रूप में बताई गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं।