फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का झाड़ी में मिला अधजला शव

Sat, 14 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र के ढोली असकरन गांव की एक किशोरी का शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसका शव गांव के बिचली तारा तालाब के पास झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। मगर परिवारीजन इसे आत्महत्या ठहराते दिखे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों के तहरीर न देने पर पुलिस ने खुद केस दर्ज कर इतिश्री कर ली है। ढोली असकरन गांव के बिचली तारा तालाब के पास 16 वर्षीय किशोरी का अधजला शव पलास के पेड़ों की झाड़ियों के बीच बैठी अवस्था में मिला।

शव की पहचान गांव निवासी विजय चौहान की पुत्री अंतिमा के रूप में हुई। किशोरी की मां प्रेमपता ने बताया कि सुबह नौ बजे अंतिमा नित्यक्रिया को कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


गांव से दो सौ मीटर उत्तर-पूरब बिचली तारा तालाब के पास पलास की झाड़ियों के बीच उसका जला हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के दोनों हाथ नहीं जले थे और उसका दुपट्टा घटनास्थल से लगभग 10 मीटर दूर गड्ढे में पड़ा मिला है।

ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे के पास पैरों के घसीटने के निशान भी स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। घटनास्थल से पुलिस ने एक लीटर का डिब्बा भी बरामद किया है। मौके पर पहुंचे खंडासा थानाध्यक्ष राम स्वरूप कमल ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारीजनों ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है इसलिए घटना को इत्फाकिया दर्ज किया गया है। मृत किशोरी के पिता ने भी आत्महत्या किए जाने की बात कही है। फिर भी मौका-ए-वारदात के मद्देनजर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें