फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग में बालिका की मौत

Mon, 09 Nov 2015 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बा स्थित पिपरा ताल निवासी वाहिद अली पुत्र वाशिद अली के पुत्री का निकाह था। बारात रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम रौनाही निवासी मुशीरुल रहमान के घर से आई थी। उनके लड़के तहजीबुल रहमान का निकाह था।
विज्ञापन


 दोपहर बारात पहुंचने के बाद निकाह की रस्म शुरू हुई। चार बजे निकाह के दौरान बारातियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। बारात में शामिल एक शख्स के दोनाली बंदूक से निकली गोली पिपरा ताल निवासी शमशाद के 12 वर्षीय पुत्र शाहवाज के पैर में और उसकी सात वर्षीय पुत्री इजरा के कमर के पास लग गई।

हर्ष फायरिंग के बाद बाराती अपने वाहनों से भाग निकले। घायल बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान बालिका इजरा ने दम तोड़ दिया। वहीं शहवाज को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


भदरसा चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मृतका के पिता शमशाद की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें