फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इनयातनगर थाना क्षेत्र में परसपुर सथरा गांव निवासी राजितराम यादव एक नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर कई माह से दुराचार कर रहा था। मामले की जानकारी लड़की के परिवारीजनों को लगी तो शिकायत पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की ओर से दी गई शिकायत पर इनायतनगर थाना पुलिस ने दुराचार व पास्को एक्ट की धारा में राजितराम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दारोगा निर्मल सिंह ने बुधवार को बताया कि  मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं रुदौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने युवक पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता का कहना है कि वह मंगलवार को खेत में चारा काटने गई थी।
विज्ञापन


वहां अर्जुन निवासी रसूलपुर ने अकेला पाकर दुराचार का प्रयास किया। हल्ला-गोहार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप यह भी है कि झीना-झपटी में उसका बुंदा गिर गया।
विज्ञापन


शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें