अलीगंज मजरे पिलखावां में रहने वाले ग्राम प्रधान रामजी वर्मा पुत्र बसंतलाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने कॉल करके पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी है।
फोन करने वाले ने धमकाया है कि यदि रकम नहीं दी तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। धमकाने के बाद से उक्त मोबाइल फोन ऑफ है। घटना से रामजी समेत उसका पूरा परिवार दहशत में है।
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि प्रधान रामजी वर्मा की शिकायत पर रौनाही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। जिस नंबर से फोन करके धमकाया गया, उसकी कॉल डिटेल निकलवाकर आरोपी को ट्रेस किया जाएगा।