फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पूर्व प्रधान सहित पांच घायल

Sat, 25 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली की मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के नदौना शंकरपुर में गुरुवार की शाम दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लाठी डंडों से किए गए हमले से दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान सहित पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ  बलवा, मारपीट, धमकी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित जय सिंह यादव का आरोप है की गुरुवार शाम सात बजे वह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी रामलगन, रामजस, लालजी, शोभनाथ, सोहनलाल, रोशनलाल व सुशील कुमार ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया।

गुहार लगाने पर जब पीड़ित पक्ष से लोग दौड़े तो आरोपियों ने उन्हें भी मार कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष से जय सिंह यादव, हरिश्चंद्र, पूर्व प्रधान हरिदत्त यादव, पूजा व ज्ञानवती को चोटें आई है। एसएसआई दर्शन यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें