फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर फायरिंग कर 10 हजार रुपये लूटे

Sat, 19 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक किसान पर फायरिंग कर 10 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते कस्बे की ओर भाग निकले। सूचना के दो घंटे बाद  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के धमथुआ मुगलन गांव का रहने वाला किसान मो. अनस (55) शनिवार को अपनी साइकिल से पैसा निकालने बैंक गया था। उसने पिठला स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते से पांच हजार रुपये निकाले और रकम जेब में रखकर अपनी साइकिल से वापस घर जा रहा था।

किसान ने बताया कि लगभग 11 बजे जैसे ही वह साइकिल सहित अपने गांव के नजदीक पहुंचा कि तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने रुकने का इशारा किया। वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवारों ने ओवरटेक कर लिया और पीछे बैठे युवक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली बायें हाथ को छीलती हुए निकल गई। इसके बाद युवकों ने तमंचे के बट से हमला बोल दिया और जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए कुमारगंज कस्बे की ओर भाग गये।

किसान ने बताया कि पांच हजार रुपये उसने अपने खाते से निकाले थे और पांच हजार रुपये पहले से जेब में था। बदमाश उसका मोबाइल भी लूट ले गए। घटना के बाद डरा सहमा किसान अपने गांव पहुंचा और गांव के लोगों से आप बीती बयां की।

पीड़ित किसान के गांव के लोग उसको साथ लेकर कुमारगंज थाने निकले। रास्ते में ही बड़ी नहर के पास थाने के तीन सिपाही मिल गये। मामले की जानकारी दिये जाने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।

पीड़ित के साथ गांव के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस वारदात के लगभग दो घंटे बाद किसान को लेकर घटनास्थल पहुंची और मौका-मुआयना किया। इस बाबत सीओ मिल्कीपुर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के साथ मौका-मुआयना किया है। चोटहिल जख्मी किसान को अस्पताल भिजवाया गया है। अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें