न्यायालय के निर्देश पर बीकापुर के खजुरहट प्रधान गोविंद यादव सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खजुरहट निवासी कैलाशनाथ उपाध्याय, अंजनी कुमार व योगेेंद्र नाथ ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी कि सत्ता दल के विधायक की मदद से प्रधान उनकी खतौनी वाली भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं और आए दिन प्रताड़ित करवाने के लिए अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाते हैं।
सीजेएम देवकांत शुक्ल ने प्रकरण में सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश कोतवाल बीकापुर को दिया था। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिय गया है। विवेचना जारी है।