बांदा। ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई। भीड़ ने
चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना मेें जीप की टक्कर से
वृद्ध घायल हो गया। उधर, पेड़ से गिरकर युवक जख्मी हो गया। दोनों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के क्योटरा
बहिंगा गांव की सीमा (17) पुत्री गजोधर गुरुवार की सुबह साइकिल से सब्जी
लेने तिंदवारी बाजार आई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के पास बांदा
से फतेहपुर की ओर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमार्टम
के दौरान सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक
कब्जे मेें ले लिया।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के
पैगंबरपुर गांव का दरबारीलाल (70) गुरुवार की सुबह खेतों में बने पुरवा से
गांव जाते समय नरैनी की ओर से आ रही जीप की टक्कर से घायल हो गया।
परिजनों
ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव
निवासी शिवकरन सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह गुरुवार को दोपहर पेड़ पर पत्ती
तोड़ते समय गिरकर घायल हो गया।