फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिजली अधिकारी बन कर रहा था वसूली, दबोचा

Thu, 08 Oct 2015 10:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन के आधा दर्जन गांवों में पिछले तीन दिनों से पावर कॉर्पोरेशन का अधिकारी बता कर अवैध वसूली कर रहे लोगों में से एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। बुधवार की रात चार पहिया वाहन पर सवार तीन लोग रामपुरभगन गांव पहुंचे। वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था।

घरों में पूछताछ के दौरान गांव वालों को उन पर शक हुआ तो उनमें से एक को पकड़ लिया। यह देख अन्य साथी भाग गए। ग्रामीणों ने उस युवक को तारुन पुलिस को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपना नाम हरीश शुक्ला बता रहा है। उसके पास पावर कार्पोरेशन का कोई परिचय पत्र नहीं मिला है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ पंकज तिवारी ने बताया कि उनके विभाग का कोई कर्मचारी चेकिंग नहीं करने नहीं गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें