फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

Tue, 14 Feb 2017 10:04 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पिठला गांव के पास चेकिंग में पकड़ी गई अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने मंगलवार को फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक पर लदी एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। संयुक्त टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जिसके बाद पता चला कि लदी शराब के कागजात तो सही है लेकिन लेकर जाने का रूट गलत है। पुलिस ने वाहन को थाने पर खड़ा करवा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है और आबकारी टीम को भी जांच पड़ताल के लिए संदेश दिया है। फिलहाल पुलिस चालक व खलासी से पूछताछ कर रही है।                  
विज्ञापन


कुमारगंज थानाक्षेत्र के जिले की सीमा पर स्थित पिठला गांव के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट राम भवन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग लगा रखी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी दौरान रायबरेली की तरफ से एक मिनीट्रक पर अलीगढ़ की यूनाइटेड स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अंग्रेजी शराब लाद कर गोरखपुर ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने पिठला गांव के पास जब मिनी ट्रक रुकवा कर चेक किया तो उसमें एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी। सयुंक्त टीम ने शराब संबंधी कागजात की जांच पड़ताल की। तो माल का कागज सही पाया गया। मिनी ट्रक को माल ले जाने का रूट चार्ट लखनऊ-फैजाबाद के रास्ते का था लेकिन गाड़ी चालक जगदीशपुर वाया फैजाबाद के रास्ते से होकर ले जा रहा था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस बारे में वाहन चालक व खलासी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मिनी ट्रक को थाने पर खड़ा करवा उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया है। जांच पड़ताल के लिए आबकारी विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें