बीकापुर में चौरे बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर अपने पोस्ट ऑफिस के सामने चाय पी रहे डाककर्मी की साइकिल से उचक्कों ने झोला उड़ा दिया। झोले में एक लाख रुपये नकद थे।
डाक कर्मी गोठौरा बैटी निवासी ओमकार नाथ ने चौरे बाजार पुलिस चौकी में शिकायत की है। घटना शाम पांच बजे की बताई जाती है।
पीड़ित का कहना है कि शाम को वह रुपये निकाल कर घर जाने के लिए निकला था और अपनी शाखा के सामने ही रुक कर चाय पी रहा था, इतने में उचक्कों ने झोला उड़ा दिया। डाककर्मी ने देर शाम पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस जांच कर रही है।