फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौधा में सड़क हादसे के बाद मारपीट, 10 घायल

Sat, 10 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सफिया पारा गांव में शुक्रवार रात बाइक से हादसे के बाद उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। नौ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मामले में पूराकलंदर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के  महावां गांव के चंद्रगुप्त मौर्य ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह शहर के बड़ी नहर के समीप स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे।   तभी सफियापारा गांव के पास सामने से आ रहे संजय से हुई कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ।
  जिसमें एक पक्ष के पूर्व प्रधान भीम सिंह, पारसनाथ सिंह, संतोष बहादुर सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, श्याम बहादुर सिंह व मानसी सिंह तथा दूसरे पक्ष के गया प्रसाद पांडेय, अभिषेक कुमार, अमित पांडेय व खुशबू घायल हो गईं।
विज्ञापन

  सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले में दोनों पक्षाें से तहरीर दी गई है। थाना पूराकलंदर के उपनिरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। फि लहाल गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें