फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों ने बहन को जबरन खिलाया जहर

Sun, 27 Mar 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जहर - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कुमारगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा निवासी नरेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पुत्री सुमन को चचेरे भाइयों ने जबरन जहर खिला दिया। उसे खंडासा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुत्री के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


बघौड़ा गांव निवासी नरेंद्र सिंह की पुत्री सुमन रविवार को घर पर अकेली थी। पिता का आरोप है इसी बीच भाई स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्रों संजय, नीरज, अमित व पंकज ने जबरन सुमन को चूहे मार दवा खिला दी। सूचना पर पहुंची कुमारगंज थाना पुलिस ने युवती को गंभीरावस्था में खंडासा सीएचसी पर भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए टीम गई थी लेकिन सभी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीन संबंधी विवाद है। युवती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें