पुलिस को एक अज्ञात समेत एक नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। हमलावर बदमाश मौका पाकर भाग गए।
शनिवार को थाना क्षेत्र के अरथर निवासी धर्मेंद्र सिंह (35) किसी काम के संदर्भ में ब्लॉक मुख्यालय गया था। वहां से वह बाहर निकलकर आगे बढ़ा तो घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और असलहा लहराते हुए भाग गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग बाहर आ गए। गोली लगते ही ठेकेदार वही गिर पड़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ठेकेदार को सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली ठेकेदार के दाहिने बाजू को छीलती हुई निकल गई।
एसओ बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज घनौली निवासी बुझारत सिंह के पुत्र राजीव सिंह व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। मामला ठेकेदारी के विवाद में लाखों के लेन-देन का है। 16 सितंबर को दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी भी हुई थी। इसी मामले में युवक को गोली मारी गई। ठेकेदार युवक खतरे से बाहर बताया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।