फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों ने एक विवाहिता को झांसा देकर उसके गले की सोन की चेन हड़प ली। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। पीड़िता के पति ने शिकायत पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नाका हनुमानगढ़ी निवासी शेर बहादुर गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता का कहना है कि उनकी पत्नी सुनीता बाजार निकली थी। इसी दौरान दो युवक मिले और इधर-उधर की बात कर उनकी पत्नी को अपने भरोसे में ले लिया तथा झांसा देकर गले की सोने की चेन उतरवा ली और एक पोटली थमा दी।
पोटली घर जाकर खोलने की हिदायत दी। घर के पास पत्नी ने पोटली खोली को उसमें सोने की चेन नहीं थी। मामले की जानकारी के बाद ठगे जाने का खुलासा हुआ। शिकायत पुलिस को दी गई है।