फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट के एअरफोर्स बेस पर आतंकी हमले, रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ व बम डिस्पोजल/डॉग स्क्वाएड ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्रियों और ट्रेनों की सघन चेकिंग की। जीआरपी चौकी प्रभारी मानवेंद्र पाठक, आरपीएफ चौकी प्रभारी रामप्रवेश राय, बम डिस्पोजल दस्ते के प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दूसरी बेला में रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने प्लेटफार्म पर संदिग्ध यात्रियों व उनके लगेज की जांच की। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन चेकिंग की। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि एसपी रेलवे नेहा पांडेय के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म व ट्रेनों की चेकिंग की गई। सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें