फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को लूटने का प्रयास

Fri, 04 Sep 2015 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के नंसा बाजार से मोबाइल की दुकान बंद कर गुरुवार की रात घर जा रहे हैदरगंज थाना क्षेत्र के खंमपुर निवासी युवक से लुटेरों ने लैपटॉप व नकदी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


व्यवसायी के शोर मचाने पर लुटेरे गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले। अजय यादव पुत्र राजाराम निवासी खमपुर थाना हैदरगंज नन्सा बाजार में मोबाइल की दुकान करता है।

गुरुवार की रात करीब आठ बजे अजय अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था, खमपुर गांव के पाह पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

लुटेरों ने वाहन सटा कर उसे थप्पड़ मारकर रोक लिया और लैपटॉप छीनने लगे लेकिन मौका पाकर अजय गांव की तरफ भागा। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए और लुटेरे गन्ने के खेत में छिप गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्सा बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को दी गई है।

तारुन थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि घटना  की जानकारी उन्हें भी मिली थी लेकिन घटना स्थल हैदरगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें