फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर बवाल, डीडीसी प्रत्याशी हिरासत में

Tue, 13 Oct 2015 11:05 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर मतदान केंद्र के एक बूथ पर सुबह करीब आठ बजे डीडीसी प्रत्याशी से पोलिंग एजेंट को बरामदे में बैठाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने प्रत्याशी को मौके से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बूथ के पीठासीन अधिकारी ने मामले में डीडीसी प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कही है।

रुदौली प्रथम से डीडीसी प्रत्याशी बलराम यादव मतदान का जायजा लेने पहुंचे तो उनके एजेंट उमेश शर्मा, नंद कुमार, उमाशंकर, पवन, सूर्य बक्स ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस वाले बरामदे में जाने से मना कर रहे हैं जबकि इसके पूर्व हुए मतदान में एजेंट को बरामदे में जाने की अनुमति थी।

इस बात की जानकारी के लिए प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी व पुलिस कर्मियों से बात करनी शुरू की तो नोकझोंक होने लगी।

पीठासीन अधिकारी रामसहारे यादव ने बताया कि प्रत्याशी ने एजेंट को अंदर न बैठाने पर कहासुनी करते हुए धींगामुश्ती की। तहरीर देने की बात कही।

घटना के समय ही सिपाही चंद्रभान यादव, रजत कुमार सोनकर ने इसकी सूचना कोतवाल को दी तो वे मौके पर पहुंच गए। प्रत्याशी बलराम यादव को पकड़कर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट उमेश शर्मा, नंद कुमार ने बताया कि पुलिस बिना किसी दोष के ही प्रत्याशी बलराम यादव को कोतवाली ले गई।

कोतवाल सज्जाद नकवी ने बताया कि प्रत्याशी बलराम यादव का शांतिभंग में चालान किया गया है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी की तहरीर मिलने से इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें