फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने लूटे 20,000, उचक्के ने पार किए 36 हजार

Fri, 16 Dec 2016 11:27 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस के लाख दावों के बावजूद अपराध थमता नहीं नजर आ रहा। नोटबंदी के बीच कैश की किल्लत में उचक्के व लुटेरे फिर से सक्रिय हो गये हैं। चौक के निकट स्थित टकसाल गली में बैंक से रुपया निकाल कर आ रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। वहीं बिजली बिल जमा करने के लिए पुलिस लाइन के सामने पहुंचे अन्य व्यक्ति के एक उच्चके ने 36 हजार रुपये पार कर लिए। पीड़ितों ने शिकायत पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के हैदरगंज मोहल्ला निवासी मो. साहिद सिद्दीकी का कहना है कि वह चौक क्षेत्र स्थित एक रेडियो प्रतिष्ठान पर काम करते हैं। गुरुवार को वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा स्थित अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालकर वापस दुकान की ओर आ रहे थे।

इसी बीच लगभग डेढ़ बजे चौक के निकट स्थित टकसाल गली में अपाची मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग मेें 20 हजार रुपये, परिवार के कहकशां, बुशरा सिद्दकी, फाजजा सिद्दकी, फैजी सिद्दकी की बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा की पासबुक तथा चेकबुक आदि थीं।
विज्ञापन


वहीं नगर कोतवाली के नाका चुंगी बाल विद्या मंदिर स्थित शिवनगर कॉलोनी निवासी श्यामलाल मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने एचडीएफसी बैंक शाखा से 24 हजार तथा यूनाइटेड बैंक शाखा से चार हजार रुपया निकाला। घर से भी रुपया लेकर निकले थे।

रकम निकालने के बाद बिजली बिल जमा करने के लिए पुलिस लाइन के सामने स्थित फेसू कार्यालय पहुंच गये। वहां किसी ने उनकी साइकिल की छुछ्छी निकाल दी। एक युवक ने साइकिल पंचर होने की बात कही तो वह छुछ्छी खोजने लगे।

इसी बीच किसी ने साइकिल में टंगे झोले में रखी रकम 36 हजार तथा बैंक कागजात पार कर दिया। शुक्रवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि मो. साहिद सिद्दकी की शिकायत पर बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। वहीं श्यामलाल मिश्रा की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें