सूचना पर सीओ और कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बैंक शाखा को लॉक करवाकर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली और पूछताछ की।
पुलिस ने अपनी जांच में सीसीटीवी कैमरे का भी सहारा लिया लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं मिला।मंगलवार की दोपहर कोतवाली अंतर्गत गोविंदपुर निवासी बैंक अधिकारी राजाराम शुक्ल अपने पुत्र राज कुमार शुक्ल के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की बीकापुर शाखा पहुंचे।
उन्होंने यहां अपने अकाउंट से दो लाख 15 हजार रुपये निकाले। जैसे ही उन्होंने गेट को पार किया, उसी समय हजार के नोटों की एक गड्डी को उचक्कों ने पार कर दिया।
सूचना मिलते ही सीओ महेंद्र प्रताप चौहान और कोतवाल जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला लेकिन चेहरा किसी का स्पष्ट नही दिखा।
पुलिस ने बैंक की भीतर मौजूद लोगों की तलाशी भी ली लेकिन उचक्के का पता नहीं चल सका है। कोतवाल ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे से लोगों का चेहरा साफ रिकॉर्ड नहीं हो रहा है।
उसे बदलने के लिए कहा गया है। बताया कि पीड़ित घर बनवाने के लिए रुपया निकालने आया था। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।