फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के सहायक प्रोफेसर से मांगी 5 लाख रंगदारी

Fri, 27 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर से धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन का निर्देश दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डॉ. विनोद अवध विवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर तैनात हैं। उनकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव लखनऊ स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। डा. श्रीवास्तव का कहना है कि 16 मई को दोपहर 2:26 बजे उनकी पत्नी पूनम के मोबाइल पर फोन आयान करने वाले ने उनके परिवार का पूरा ब्यौरा बयां किया और खुद को शूटर बताया।

कहा कि दो दिन के भीतर उसको पांच लाख रुपये पहुंचा दिये जाएं। धमकाया कि उसको न सुनने की आदत नहीं है। साथ ही फोन करने वाले ने कहा कि उसको परिवार के बारे में सब कुछ पता ही नहीं है, बल्कि सब पर निगाह भी है। यह बात उनकी पत्नी ने फोन कर उनको बताई।
विज्ञापन


उसी दिन शाम पांच बजे फिर फोन किया गया, हालांकि नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते बात नहीं हो पाई। केवल हैलो-हैलो होता रहा। सहायक प्रोफेसर का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पहले उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पता लगाने की कोशिश की आखिर फोन करने वाला कौन है और उसकी मंशा क्या है? हालांकि धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले के बारे में कोई मालूमात नहीं हो पाई।

जिसके चलते मंगलवार को उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंच एसएसपी से मुलाकात की और पूरा वाकया बताया। इसके बाद लिखित शिकायत सौंपी। एसएसपी मोहित गुप्ता ने तीन-चार दिन में मामले की खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली   पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें