फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की हत्या कर दरवाजे पर फेंका शव

Sat, 12 Mar 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हैदरगंज
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सराय मनोधर निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात उसकी ससुराल हिनौता थरिया कला गावं में हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंक हत्यारे फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की भोर दरवाजे पर शव पड़ा देख कोहराम मच गया। युवक के परिवारीजनों ने पत्नी समेत उसके भाई व एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के मनोधर निवासी कपिल (28) पुत्र बखेड़ू दिल्ली में काम करता है।

10 दिन पूर्व वह दिल्ली से लौटा था और शुक्रवार को अपनी पत्नी शिवपती से मिलने थाना क्षेत्र के हिनौता थरिया कला गावं स्थित ससुराल गया था। शनिवार की सुबह ससुराल में घर के दरवाजे पर उसका शव मिलने से पूरे गांव में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos

युवक की पत्नी पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंची मृत युवक की मां कमलापति और बहन भानुमती की चीख पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। मां व बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि कपिल की पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे और इसी लिए वह अपने मायके में रहा करती थी।

मां ने कहा कि मृतक की पत्नी शिवपती ने प्रेमी और अपने भाई रामसुख के साथ मिल कर कपिल की गला दबा कर हत्या कर दी।

जबकि मृतक युवक की पत्नी का कहना है शुक्रवार की रात वह अपने बच्चे प्रीतम (5) व प्रिया (8) को लेकर सोने के लिए कमरे में चली गई और शनिवार की सुबह जब भाई रामसुख निमंत्रण से लौटा तो उसने घर के दरवाजे पर शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

शव को खींचकर दरवाजे पर लाया गया

खेत में रौंदी गई फसल व शव घसीटने के निशान - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताया कि घर से सटा गेहूं का खेत है जहां देखने पर यह प्रतीत होता है कि गुत्थमगुत्था होने के बाद शव को खींच कर दरवाजे तक लाया गया हो। गेहूं की फसल रौंदी हुई मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों का विवाह 2008 में हुआ था। मृत युवक की मां ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

मौके पर मिले साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें