फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। टूरिस्ट बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गई, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसा सोमवार की रात करीब 8:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार में हाईवे पर हुआ। शेरपुर पारा निवासी हुकुम चंद गुप्ता पुत्र रामकृष्ण गुप्ता बीकापुर बाजार से किसी सवारी वाहन से घर जा रहा था।

शेरपुर पारा बाजार में सवारी वाहन से उतरने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रही टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। मौके से बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया, आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस गंभीर रूप से घायल हुकुम चंद गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गई लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक टेंट की दुकान पर काम करता था।

ग्राम प्रधान सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पिता राम कृष्ण गुप्ता की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें