फायर ड्रिल के माध्यम से बताया आग बुझाने के गुर
अयोध्या। अग्निशमन विभाग द्वारा सोमवार को टीएलएम आईटीआई मोतीनगर मसौधा में फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में अनहोनी से बचने की जानकारी दी गई।
भौतिक रूप से आग से बचाव हेतु फायर एक्सटिंग्विशर द्वारा और पानी से आग बुझाने की प्रक्रिया को भौतिक रूप से प्रयोग करके दिखाया गया तथा। गैस सिलेंडर की आग को मात्र भीगे कपड़े से बुझा कर दिखाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने बताया कि जरा सी सूझबूझ से बड़ी से बड़ी घटना को टाला जा सकता है। शिक्षिका इंदु सिंह व शिक्षक अजय वर्मा ने अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए भौतिक प्रयोगों की सराहना की तथा विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान विभाग के लीडिंग फायरमैन उमेश चंद्र मिश्र, राम प्रसाद पांडे, पंच बहादुर सिंह, राकेश कुमार मिश्र, हृदय विश्वकर्मा धर्मराज पासवान, निशांत सिंह सहित स्कूल की छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।