हैदरगंज। ग्रामीणों ने बालिका से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का प्राथमिक उपचार कराया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासिनी बालिका 27 सितंबर की शाम अपने घर के पीछे तालाब पर गई थी।
उसी बीच पहुंचे बगल गांव निवासी युवक बालिका को पकड़कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। बालिका के चीखने पर ग्रामीण दौड़े तो दोनों युवक भागने लगे।
ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और जब तक पुलिस पहुंचती तब तक जमकर धुनाई कर दी। मामले में बालिका की मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
सूचना पर सीओ आभा पांडेय भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष हैदरगंज महेश गोले ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो व एससी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।