सीरियल ब्लास्ट केस में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में मंगलवार को अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। बचाव पक्ष के लिए कोर्ट ने अगली पेशी 29 जनवरी नियत की है। एडीजीसी विजय कुमार ओझा ने बताया कि कचहरी सीरियल ब्लास्ट की मंगलवार को पेशी थी।
इसकी सुनवाई सुरक्षा कारणों से मंडल कारागार में विशेष अदालत लगाकर की जा रही है। अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार के समक्ष अदालत में अभियोजन पक्ष से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड एसपीओ एके ओझा, बार एसोसिएशन के पैनल के अधिवक्ता के के पांडे ने अभियोजन पक्ष की तरफ से अपने तर्क प्रस्तुत किए।
इसके पूर्व पेशियों पर भी अभियोजन पक्ष ने बहस की थी। मंगलवार को बहस पूरी हो गई, अब बचाव पक्ष को अपनी बहस करनी है । तीनों आरोपियों सज्जाद उर रहमान ,तारिक कासमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारीक, को जेल में लगी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद तीनों को फिर जेल भेज दिया गया।