फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने ठेला दुकानदार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक ने ठेला दुकानदार को रौंदा, बुजुर्ग गंभीर
विज्ञापन

गोसाईगंज (फैजाबाद)। कोतवाली अंतर्गत महबूबगंज-गोसाईगंज मार्ग पर सोमवार रात पिकअप की टक्कर से ठेले पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली गोसाईगंज के अंतर्गत भिटौरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामनाथ नथई पुत्र स्व. राम लाल सोमवार रात लगभग 8 बजे महबूबगंज से गोसाईगंज मार्ग पर ठेला लेकर घर जा रहे थे। ठेले पर 60 वर्षीय राममिलन कनौजिया निवासी भिटौरा भी बैठे थे। ग्राम सभा भिटौरा से लगभग 100 मीटर पहले राधा स्वामी सत्संग स्थल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि ठेला पिकअप में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में ठेले पर सवार दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों का जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। पैर का पंजा कट जाने से गंभीर रूप से घायल राममिलन का इलाज चल रहा है। मृतक रामनाथ अपनी 80 वर्षीय मां का इकलौता सहारा था, उनके घर में और कोई नहीं है। थाना प्रभारी सुरेश पांडे ने बताया कि हादसा करने वाले पिकअप की तलाश की जा रही है, घटना के संदर्भ में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें