फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार

Fri, 04 Dec 2015 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम में कार्यरत एक लिपिक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित ने बैंक प्रबंधन से शिकायत करते हुए एक तहरीर नगर कोतवाली में भी दी है।
विज्ञापन


पीड़ित अयोध्या के रानोपाली निवासी देश दीपक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वह गुरुवार सुबह कार्यालय पहुंचने के पहले उन्होंने सिविल लाइंस स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से एक खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इस दौरान पहले से बूथ में मौजूद तीन युवकों ने उनकी मदद की थी।

रकम ट्रांसफर होने के बाद वह कार्यालय गये और फिर काम खत्म कर घर पहुंच गये। मध्य रात्रि उनके मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गया। इनबॉक्स खोलकर देखा तो पता चला कि बैंक खाते से पांच किश्तों में 50 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं।
विज्ञापन


छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनका एटीएम कार्ड बदला हुआ है। रकम रात 11.55 से 12.05 के बीच निकाली गई, जिससे 25 हजार की प्रतिदिन निकासी का बंधन ना रहे। शिकायत की गई है। शुक्रवार को नगर कोतवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें