फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले 25 शिक्षक, एक दिन का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मोबाइल कॉल से उपस्थिति जांचने के दौरान जिले के परिषदीय स्कूलों के 25 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इनमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली संचालित है, जिसके तहत शिक्षक एसएमएस से उपस्थिति का विवरण देते हैं।


इसके बाद कंट्रोल रूम से मोबाइल कॉल द्वारा इसका सत्यापन किया जाता है। शुरुआती दौर में जिले के शिक्षकों ने इसका पुरजोर विरोध किया, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती की वजह से शिक्षकों को झुकना पड़ा। अब विभाग स्कूल समय से न पहुंचने वाले लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कस रहा है।


बीते सात, आठ एवं नौ मई के मोबाइल कॉल से सत्यापन में नौ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। इनमें चार प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र शामिल हैं।
विज्ञापन



वहीं, बीते दस एवं 13 मई के मोबाइल कॉल सत्यापन में कुल 16 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इनमें सात प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक व पांच शिक्षामित्र शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया है।

इन पर हुई कार्रवाई
प्रधानाध्यापक रामगोपाल, सीमा दूबे, स्वाती सिंह, रमेश कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार, अनुरुद्ध कुमार यादव, संतराम, दीप कुमार, अजय कुमार पाठक, राजेश कुमार सिंह, अर्चना त्रिपाठी, सहायक अध्यापक राधा गुप्ता, कल्पना शुक्ला, रेखा सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार यादव, हेमंत कुमार व प्रिया श्रीवास्तव, शिक्षामित्र किसलय सिंह, अजीत यादव, संगीता पाठक, मंजू देवी, आरती व नीलम गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें