फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन



फैजाबाद। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उरूवा वैश्य में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।


पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि, चोट लगने के बावजूद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।


उरुवा वैश्य निवासी रामकेवल यादव का परिवार शुक्रवार शाम अपने नलकूप से धान ढोवाई कर रहा था। तभी गांव के निठूरी सहित उनके घर के लोग मौके पर पहुंचे और धान ढो रही महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी।


मारपीट में संगीता पत्नी अनंतराम, कंचन पुत्री रामकेवल, लल्ला देवी पत्नी रामकेवल, निठूरी की पत्नी मायावती व पुत्री, सूरसता, कलावती समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को इनायतनगर थाने भेज दिया, जहां एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा दूसरे पक्ष को थाने में बैठाए रखा गया और उसकी तरफ से प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई।


इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र ने बताया कि, निठूरी की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें